16 April 2022 02:57 PM
जोग संजोग टाइम्स बीकानेर
मिली जानकारी के अनुसार आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में भीड़ ने एक युवती को भगा ले जाने वाले जिम संचालक के घर में आग लगा दी। आक्रोशित लोग युवक की
गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पुलिस कार्रवाई से नाराज लोगों में शुक्रवार को गुस्सा भड़क
उठा। भीड़ सिकंदरा थाना के रुनकता निवासी युवक के घर पहुंच गई और उसके घर में आग
लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन इससे पहले स्थानीय
लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने लापरवाही
बरतने वाले रुनकता चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह
को सस्पेंड कर दिया है। सिकन्दरा थाना प्रभारी
बलवान सिंह के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
इसके अलावा आठ लोगों को पुलिस ने हिरासत
में लिया है। रुनकता में रहने वाले एक कारोबारी
की पुत्री को जिम संचालक साजिद कुरैशी 11
अप्रैल को भगा ले गया था। इस घटना के बाद
से साजिद के घरवाले फरार हो गए हैं। उसके
घर पर ताला लटका हुआ है। इधर, कार्रवाई नहीं
होने पर अगले दिन हिंदूवादी संगठन के
कार्यकर्ताओं ने थाने पर जमकर हंगामा किया था और नेशनल हाई वे जाम कर दिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर 13 अप्रैल को युवती की बरामदी कर ली, लेकिन जिम संचालक साजिद पुलिस के हाथ नहीं लगा। साजिद की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों और स्थानीय लोगों में खासा गुस्सा था। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे हिंदूवादी संगठन और स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। पहले बाजार बंद दिया। इसके बाद भीड़ साजिद के घर पहुंच गई और घर मे आग लगा दी।

RELATED ARTICLES
05 April 2023 06:17 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com