01 April 2022 08:29 PM
बीकानेर:- समाज में रहने वाला हर इंसान अपने रहने के लिए एक खूबसूरत आशियाने का निर्माण करता है, लेकिन कोई भी इस बात का ध्यान नहीं रखता कि जिन परिंदों ( The birds ) की चह चाहट कानों में मधुर संगीत घोल देती है, इनका भी कोई आशियाना ( home ) होना चाहिए। इसकी एक पहल नोखा के साईं संस्था नोखा सूरत और माही हैप्पी न्यू ईयर,व्हाट्सएप ग्रुप नोखा ने की है। स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए पूरे विश्व में मशहूर नोखा शहर अब परिन्दों के रहनुमाबन घोरोंदे हर जगह लगाय जा रहे है।
भीषण गर्मी का दौर शुरू हो चुका है। इसी के साथ निराश्रित पक्षियों को इस गर्मी से बचाने के जतन शुरू कर दिए हैं। इसी पहल के साथ नोखा थाना परिसर में पक्षियों के लिए परिंडे व घरोंदे बांधे गए हैं। जिनमें दाना पानी की व्यवस्था की गई है। C I थानाधिकारी भवानी सिंह जी के नेतृत्व में श्री सांई ग्रुप सूरत के पदाधिकारी,माही हैप्पी न्यू ईयर व्हाट्सऐप ग्रुप की टीम व पुलिसकर्मियों ने थाना परिसर में लगे पेड़ों व टहनियों पर चिड़ियों के लिए घरोंदे व पक्षियों के पानी पीने के लिए परिंडे बांधे है। C I भवानी सिंह जी ने बताया कि गर्मी को देखते हुए अब प्रतिदिन परिंडों में पानी डाला जाएगा। इस दौरान C O ऑफिस थानाधिकारी नोखा ने सभी पुलिसकर्मियों को अपने घर तथा आसपास में भी परिंडे बांधने एवं उनमें दाना पानी की व्यवस्था करने के लिए प्रेरित किया है, ताकि भीषण गर्मी में पक्षियों को पानी के लिए भटकना न पड़े। सांई ग्रुप के नारायण जोशी ने बताया कि पक्षियों का बचानें व उनके दाना पानी हेतु पिछले चार सालों से अभियान ग्रुप द्वारा चलाया जा रहा है। अभियान के तहत 5 हजार घरोंदे व दो हजार पाळसिए वितरित कर अलग अलग जगह लगाए जा चूके है।
एडमिन मनोज़ माही पंचारिया,सुरेश झंवर (SK)ने कहा कि यह कार्य कर संतुष्टि का अनुभव हो रहा है कि हम किसी बेजुबान का पेट भर उसकी जान बचा सकते हैं। टीम का प्रयास है कि पूरे शहर में ऐसे इंतजाम किए जाएं।
इस अवसर पर पार्षद देवकिशन चांडक,मनोज माही पंचारिया ,एलएफएल स्कूल के चैयरमैन नारायण बाहेती, गोपीकिशन पाणेचा,S K झंवर सहित पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।।

RELATED ARTICLES
18 September 2025 12:36 PM
18 January 2022 06:07 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com