20 January 2023 12:47 PM
जोग संजोग टाइम्स बीकानेर ,
बीकानेर पुलिस ने अवैध रूप से हथियार लेकर घूम रहे चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। चारों से पुलिस को अवैध हथियार भी बरामद हुए हैं। इस कार्रवाई को बीकानेर एसपी की डीएसटी टीम के साथ ही नयाशहर, गंगाशहर और कोतवाली पुलिस ने अपने अपने क्षेत्र में अलग अलग कार्रवाई की।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार बुडानिया ने बताया कि बीकानेर में कुछ युवकों के हथियार लेकर घूमने की सूचना मिली थी। कुछ लोग बीकानेर में हथियार लाते हैं और यहां बेचते हैं। सोशल मीडिया पर भी हथियारों की तस्वीरे लगाते हैं। बीकानेर पुलिस की साइबर टीम के दीपक यादव के प्रयास से पुलिस को कई महत्वपूर्ण सूचनाएं मिली थी। इसी आधार पर नयाशहर, गंगाशहर व कोतवाली पुलिस ने अपने क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस को सूचना मिली कि पाबू बारी के अंदर पारीक चौक में रहने वाले माधव पारीक के पास अवैध हथियार है। पुलिस ने उस पर कई दिनों तक नजर रखी। नयाशहर पुलिस की एक टीम ने सहायक उप निरीक्षक अशोक के नेतृत्व में माधव पारीक को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल मय दो जिन्दा कारतूस बरामद किये व आरोपी को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया।
एक अन्य युवक उमेश सियाग पर भी पुलिस की नजर थी। उस पर भी हथियार रखने का शक था। पुलिस ने सहायक उप निरीक्षक रामभरोसी के नेतृत्व में उस पर नजर रखी गई। उमेश सियाग को भी पुलिस ने हथियार के साथ दबोच लिया। उसके पास एक पिस्टल बरामद हुई।
तीसरा मामला गंगाशहर थाने में पकड़ा गया, जहां से महिपाल चौधरी को गिरफ्तार किया गया। महिपाल के पास से एक पिस्टल बरामद हुई है। वो बाबा रामदेव नगर में रहता है। वहीं सोनगिरी कुआ के आसपास रहने वाले दानिश भाटी को भी गिरफ्तार किया। दानिश से भी पुलिस ने हथियार के रूप में पिस्टल बरामद की है।
माधव है मुख्य सप्लायर
पुलिस के अनुसार पूछताछ के आधार पर यह तथ्य सामने आया है कि अवैध हथियार पारीक चौक निवासी माधव पारीक सप्लाई करता है। पुलिस ने पहले माधव को दबोचा और उससे सख्ती से पूछताछ के बाद बाकी हथियार रखने वालों को गिरफ्तार किया गया। अब पुलिस ये पता लगाने में जुटी है कि उसने बीकानेर में कितने युवकों को हथियार दिए हैं।
आपराधिक मामलों में लिप्त
पुलिस के अनुसार माधव पारीक के खिलाफ नयाशहर थाने में तीन मामले दर्ज है। वहीं उमेश सियाग के खिलाफ नयाशहर व गंगाशहर में दस मामले दर्ज है। अब सभी मामलों में फिर से पूछताछ हो सकती है।

RELATED ARTICLES
18 September 2025 12:36 PM
16 September 2022 06:23 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com