15 November 2022 01:15 PM
जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
राजस्थान में सर्दी का पारा अब चढ़ने लगा है। इसके चलते सभी जिलों में 2 से 3 डिग्री तक तापमान में गिरावट आई है। कुछ जिलों को छोड़ लगभग सभी में रात्रि का तापमान 15 डिग्री तक हुआ कम है। वहीं आज हनुमानगढ़ और गंगानगर जिले में हल्की बारिश के आसार भी जताए जा रहे हैं। वहीं इससे पहले सोमवार को भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मौसम के पलटने का कारण नए पश्चिमी विक्षोम का सक्रिय होना है। आज भी कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी की आशंका जताई है। हालांकि अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा।मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के फतेहपुर में बीते दिन भी न्यूनतम तापमान सबसे कम रहा। यहां तापमान 13 डिग्री रहा। आज तापमान में 2-3 डिग्री गिरावट हो सकती है। राजधानी जयपुर की बात करे तो यहां न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जयपुर के तापमान में सिर्फ 0.6 की गिरावट ही दर्ज की गई है। सीकर के अलावा चितौडगढ़ में भी तापमान में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। यहां बीते दिन का तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सिरोही जिले में स्थित प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन की बात करे तो यहां अभी सर्दी का खास असर देखने को नहीं मिल रहा है। यहां बीते दिन सिरोही का तापमान 17 डिग्री रहा।
आगे जानिए कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। माना जा रहा है कि आज भी प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र में बारिश होगी। वहीं इसी सप्ताह से सर्दी बढ़ने का सिलसिला तेज हो जाएगा। प्रदेश के शेखावाटी अंचल में इसका असर अब खास तौर पर देखने को मिल गया है।

RELATED ARTICLES
18 September 2025 12:36 PM
20 December 2023 10:56 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com