26 June 2021 11:15 AM
राजस्थान की राजनीति में भूचाल लाने वाली एएनएम भंवरी देवी के बेटे पर एक विवाहिता ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। विवाहिता का आरोप है कि भंवरी देवी के बेटे ने उसके पति के सामने ही उसके साथ दुष्कर्म किया था। वह एक साल से लगातार दुष्कर्म करने से परेशान हो चुकी है और आत्महत्या का प्रयास किया।जानकारी के मुताबिक विवाहिता ने खेड़ापा पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। विवाहिता जोधपुर जिले के बोरुंदा इलाके की रहने वाली है। विवाहिता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका पीहर खेड़ापा थाना इलाके में आता है।विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी साल 2016 में हुई थी। 22 वर्षीय विवाहिता बीएड कर रही थी, इसलिए उसका खेड़ापा लगातार आना जाना होता था। दिसंबर 2020 में ससुर को जोधपुर ऑपरेशन होना था, इसलिए पति ने उनको भी जोधपुर बुलाया था।विवाहिता ने बताया कि जब कोई साथ में नहीं था तो मुझे कहा गया कि मैं अपने रिश्तेदार अमरचंद के बेटे साहिल के साथ जोधपुर आ जाऊँ। विवाहिता ने आगे बताया कि जब वह साहिल के साथ जा रही थी, तो रास्ते में सुनसान जगह पर साहिल ने गाड़ी रोक दी और पिस्तोल की नोंक पर दुष्कर्म किया।
विवाहिता ने कहा कि उस दौरान उसने मोबाइल से उसके अश्लील फोटो खींच लिये थे। विवाहिता ने इसकी जानकारी पति और ससुराल पक्ष के लोगों को दी लेकिन साहिल के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कवराई।
विवाहिता ने आगे बताया कि साहिल उनके घर आने लगा और उसके पति के साथ बैठकर शराब पीता था और वहीं पर ही उसके साथ दुष्कर्म करता था। दिसंबर 2020 से लेकर जनवरी 2021 तक इसी प्रकार से चलता रहा।इसके बाद वह कुछ समय के लिए पीहर चली गई थी, साहिल उसके पीछे पीछे पीहर में ही पहुंच गया। वह उसको लगातार आपत्तिजनक फोटो भेजकर परेशान करता और ससुराल में जाने के लिए प्रताड़ित करने लगा।विवाहिता ने बताया कि इससे परेशान होकर उन्होंने 18 जून को पीहर में कीटनाशक पीकर जान देने का फैसला किया, लेकिन परिजनों ने समय रहते संभाल लिया और अस्पताल लेकर गए।

RELATED ARTICLES
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com