01 October 2023 07:29 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
बीकानेर, 1 अक्टूबर। शिक्षा मंत्री डॉ बी डी कल्ला ने रविवार को बंगला नगर में विधायक निधि से कराए गए नौ कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास किया।
शिक्षा मंत्री ने बंगला नगर में करीब 32 लाख रुपए के लिए कार्यों का शिलान्यास और 19 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण किया ।इस अवसर पर डॉ कल्ला ने कहा कि क्षेत्र के विकास में संसाधनों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। बीकानेर निवासियों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पानी ,बिजली से जुड़ी सुविधाओं को विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार ने संवेदनशीलता से स्वीकृतियां जारी की है। इस कार्य को आगे भी जारी रखा जाएगा।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने समस्त वर्ग के कल्याण के लिए ऐतिहासिक योजनाएं लागू की है जिनकी पूरे देश भर में सराहना की गई है। उन्होंने आमजन से इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
इस अवसर पर सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता मुकेश गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
20 August 2021 11:17 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com