30 September 2022 07:16 PM

जोग संजोग टाइम्स,
बीकानेर, प्रदेशभर में सरकारी व प्राइवेट स्कूल्स के समय में एक अक्टूबर से आमतौर पर समय बदल जाता है लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को एक आदेश जारी करके पंद्रह अक्टूबर तक स्कूलों के समय में परिवर्तन के आदेश को स्थगित कर दिया है। ऐसे में शनिवार से स्कूलों का समय पूर्व की तरह ही रहेगा।
एक पारी व दो पारी स्कूलों का समय अलग अलग होता है। शिक्षा विभाग में सर्दी और गर्मी के हिसाब से अलग अलग समय होता है। आमतौर पर सर्दी का समय एक अक्टूबर से बदल जाता है जबकि गर्मी का समय एक अप्रैल से बदल जाता है। इस बार अप्रैल के समय में भी विलंब से परिवर्तन किया गया। इसी तरह अब सर्दी का समय भी विलंब से बदलेगा। एक अक्टूबर के आदेश को पंद्रह अक्टूबर तक स्थगित किया गया है। संभव है कि ये पंद्रह अक्टूबर से एक नवंबर तक चला जाए। फिलहाल शिक्षा विभाग ने पंद्रह दिन के लिए समय परिवर्तन को स्थगित किया है।
अब ये होगा समय
वर्तमान में गर्मी के दौर में एक पारी स्कूल का समय साढ़े सात बजे से एक बजे तक है। अब पंद्रह अक्टूबर तक ये ही समय रहेगा। सर्दी के दौर में स्कूल का समय दस बजे से चार बजे तक हो जाता है। उम्मीद की जा रही है कि सोलह अक्टूबर से या फिर एक नवंबर से ही स्कूलों का समय बदलेगा। फिलहाल शिक्षा विभाग ने पंद्रह अक्टूबर तक के लिए समय टाला है।

RELATED ARTICLES
28 February 2026 07:18 PM
16 November 2022 12:52 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com