14 May 2021 10:37 AM

बीकानेर
बीकानेर में वैक्सीन की डोज खत्म होने के कारण शुक्रवार को वैक्सीनेशन कार्यक्रम नहीं चल रहा। लेकिन, अच्छी खबर यह है कि शुक्रवार शाम तक 18+ आयु वर्ग के लिए 20 हजार (कोविशील्ड) वैक्सीन की डोज बीकानेर पहुंच रही है।
आरसीएचओ डॉ. राजेश गुप्ता के मुताबिक 20 हजार वैक्सीन डोज बीकानेर मंगवाने के लिए वाहन जयपुर के लिए रवाना कर दिया गया है। संभावना है कि शाम तक डोज यहां पहुंच जाएगी। इसके साथ ही शनिवार से शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में 18+ आयु वर्ग के लिए वैक्सीनेशन आरंभ कर दिया जाएगा। हालांकि, 45+ आयु वर्ग के लिए अभी डोज पहुंची नहीं है। इसके लिए कुछ दिन और इंतजार करना होगा।

RELATED ARTICLES
17 June 2024 07:03 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com