15 July 2022 11:06 AM

जोग संजोग टाइम्स,
बीकानेर, बीछवाल थाना क्षेत्र में बुधवार की रात को एक ट्रक अनियंत्रित होकर फैक्ट्री की दीवार तोड़कर अंदर घुस गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। इस संबंध में सनसाइन फुड प्रोडेक्ट (आई) प्राइवेट लिमिटेड़ के मालिक आनंद अग्रवाल ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उसने रिपोर्ट में बताया कि 11 जुलाई की रात करीब पौने एक बजे एक ट्रक के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए फैक्ट्री के मुख्य दरवाजे व दीवार को तोड़कर अंदर घुस गया। घटना के समय फ़ैक्ट्री में मजदूर सो रहे थे। मजदूर बाल-बाल बच गए। धमाके की आवाज सुन कर मजदूर उठ कर भाग गए थे, जिससे उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
11 January 2023 02:03 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com