30 July 2023 02:55 PM

जोग संजोग टाइम्स,
इस वक्त की बड़ी ख़बर सामने आ रही है। पुरानी जेल की जमीन पर एक युवक का शव मिला है। शव को पीबीएम की मोर्चरी में शिफ्ट करवा दिया गया है। युवक ने जीन्स, शर्ट व चप्पल पहन रखी है। युवक की अनुमानित उम्र 35-40 वर्ष लग रही है। रंग गोरा व क्लीन शेव वाले इस युवक की भरी मूंछें हैं। दुबली पतली काया है। कोतवाली व कोटगेट पुलिस के इलाके का बॉर्डर होने की वजह से अभी तक थाना क्षेत्र तय नहीं हो पाया है।
शव की हालत देखकर लगता है कि मौत देर रात बाद हुई है। शव के पास कीड़े भी लगे हैं। मुंह, हाथ व पैर में काफी घाव हो रखे हैं। खून भी काफी आया हुआ है। खून ताजा ही लग रहा है। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामला हत्या का ही हो सकता है। वहीं यह भी हो सकता है कि युवक सोया हो और चूहे खा गए हो।

RELATED ARTICLES
11 February 2022 02:38 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com