24 May 2023 02:19 PM
जोग संजोग टाइम्स बीकानेर ,केश कला बोर्ड के अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत ने बुधवार को लूणकरणसर के महाजन में सेनजी महाराज के मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शिरकत की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सेन जी महाराज अंधविश्वास, रूढ़ीवादिता और असमानता के खिलाफ थे। उन्होंने समाज में नई चेतना जागृत की। आज के दौर में उनके सिद्धांत बेहद प्रासंगिक हैं। प्रत्येक व्यक्ति को उनके आदर्शों का अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गांव में सेन जी महाराज की प्रतिमा स्थापित होने से आमजन को उनके सिद्धांतों को समझने का अवसर मिलेगा।
उन्होंने कहा कि सेन समाज के लोग मेहनतकश और स्वावलम्बी होते हैं। इस कौम को आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार द्वारा केश कला बोर्ड का गठन किया गया है। उन्होंने आमजन से महंगाई राहत कैंपों का लाभ उठाने का आह्वान किया और कहा कि पंजीकरण के लिए आमजन अपने घर के पास आयोजित शिविर में जाएं। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के अभाव अभियोग भी सुने।
इस मौके पर अध्यक्ष कालूराम सेन, भगवानाराम, राजेंद्र कुमार, जोगाराम पडिहार, मोहनलाल, दुर्गाराम सेन, कमल संस्कृता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
18 September 2025 12:36 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com