14 August 2021 11:55 AM

बीकानेर,जोग संजोग टाइम्स- खेतों के बीच से गुजर रही 11 हजार केवी करंट की लाइन्स कितनी खतरनाक हो सकती है, इसका उदाहरण शुक्रवार को बीकानेर के भोजेरा गांव में सामने आया। यहां पति-पत्नी खेत में पानी लगा रहे थे तभी 11 हजार केवी का तार टूटकर गिर पड़ा। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना के बाद से ग्रामीणों में रोष है।
भोजेरा निवासी निखिल ज्याणी ने बताया कि गांव की रोही में ट्यूबवेल है। गुरुवार देर रात पानी की बारी थी। खेत में कुंभाराम ज्याणी (45) व उनकी पत्नी बाधुदेवी (42) पानी लगा रहे थे। पति पत्नी खेत में पाइप बदल ही रहे थे कि अचानक खेत के अंदर से गुजर रही 11 हजार केवी की लाइन का तार टूट कर गिर गई। दोनों करंट की चपेट में ऐसे आये कि मौके पर ही मौत हो गई। इन दोनों को पीबीएम अस्पताल लाया गया, लेकिन तब तक दोनों ने दम तोड़ दिया।

RELATED ARTICLES
07 March 2022 04:53 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com