18 January 2022 01:07 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
मिली जानकारी के अनुसार जयपुर। राजस्थान में शीतलहर और कोहरे से राहत मिली नहीं कि तीन दिन बाद एक सिस्टम फिर से सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग ने 21-22 जनवरी को प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है। बारिश से सर्दी और कोहरे का असर और बढ़ जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक 21 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के अजमेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर और कोटा संभाग व पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर एवं जोधपुर संभाग के जिलों में बारिश होगी। दिन में तेज ठंड और घने कोहरे की स्थिति भी 48 घंटे तक बने रहने की संभावना है। 22, 23 जनवरी को बादल छाए रहेंगे मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से जयपुर जिले में बारिश होने की संभावना है। 22 और 23 जनवरी को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। जयपुर का अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा।

RELATED ARTICLES
30 September 2022 04:55 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com