16 January 2023 01:32 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर ,
इंटरनेशल ऊंट उत्सव का समापन रविवार को हो गया। तीन दिन चले इस उत्सव में रविवार को आखिरी दिन रायसर के रेतीले धोरों पर रंगारंग सांस्कृतिक आयोजन और खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। सिद्ध समाज के लोगों ने धोरों पर अंगारों के बीच अग्नि नृत्य किया।इस दौरान अर्जेंटीना के कपल ने हिंदू रीति-रिवाजों से सात फेरे लिए। वहीं, पद्मश्री अनवर खान के सुरों पर विदेशी पर्यटक भी झूम उठे। स्थानीय पर्यटकों ने इस आयोजन का सबसे ज्यादा लुत्फ उठायाऊंट उत्सव में रायसर की धोरों में देशी-विदेशी पर्यटकों का हुजूम रहा। तीसरे दिन के कार्यक्रमों में पहलवानों ने रेत के बीच कुश्ती के दांव-पेंच दिखाए। पुरुष वर्ग में राजस्थान पुलिस और रायसर के बीच कबड्डी का मुकाबला हुआ। इसे राजस्थान पुलिस ने जीता।

जसनाथ संप्रदाय के सिद्ध् समाज के युवकों ने अंगारों पर नृत्य किया।

सिद्ध् समाज के युवा नाचते-गाते अंगारों पर से निकले।
महिला कबड्डी आंबेडकर सर्किल और राजस्थान पुलिस के बीच खेली गई। आंबेडकर सर्किल टीम ने इसमें विजय हासिल की। मटका दौड़ प्रतियोगिता में राजस्थान पुलिस की राजेश्वरी ज्याणी ने पहला स्थान प्राप्त किया। एकता चौधरी और कमला चौधरी दूसरे और तीसरे नंबर पर रहे। देशी-विदेशी पर्यटकों के बीच रस्साकशी की प्रतियोगिता भी हुई।

पद्मश्री अनवर अली के गीतों की धूम देर रात तक चली।
वहीं, अर्जेंटीना के युगल ने भारतीय रीति-रिवाजों के साथ शादी की। शादी की सभी परंपराएं निभाईं। हॉट एयर बैलून भी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहा। पर्यटकों ने धोरों पर दौड़ लगाई। सांस्कृतिक संध्या में पद्मश्री अनवर खान ने ‘धरती धोरा री’ गीत के साथ की तो वहां मौजूद पर्यटक झूम उठे। उन्होंने निंबूड़ा और यार मेरी सहित एक से एक बढ़कर एक बेहतर गीत प्रस्तुत किए।

बच्चों ने दिनभर रायसर के धोरों पर राइडिंग की।
मशहूर लोकगायिका उषा शर्मा ने गीत प्रस्तुत किए। इससे पहले जसनाथ संप्रदाय के कतरियासर धाम के महंत मोहन नाथ सिद्ध के सानिध्य में धधकते अंगारों पर अग्नि नृत्य किया। दीपवाली के अवसर पर बारहगुवाड़ में होने वाले बन्नाटी खेल की बेहतरीन प्रस्तुति दी गई। शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला, अन्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास आयोग के अध्यक्ष पवन गोदारा, आईजी ओमप्रकाश, कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन ज्योति प्रकाश रंगा, संजय पुरोहित, कन्हैया लाल, हसन खान और किशोर सिंह राजपुरोहित ने किया।

अर्जेंटीना के एक कपल ने हिन्दू रीति से विवाह किया।
बता दें कि इंटरनेशल ऊंट फेस्टिवल राजस्थान का आयोजन पर्यटन विभाग करता है। रेगिस्तान के जहाज कहे जाने वाले ऊंट के संरक्षण का मैसेज देने के लिए इस फेस्टिवल को 1995 में शुरू किया गया था। पिछले दो साल से कोरोना के कारण मेले का आयोजन नहीं हो पाया था।

ऊंट पर निकाल गई अर्जेंटीना से आए दुल्हे की बारात।

ऊंट उत्सव देखने पहुंची लड़कियों के बीच मटका दौड़ आयोजित की गई।

महिलाओं के बीच रस्सी खींच प्रतियोगिता भी रखी गई।

कबड्डी मैच का आयोजन किया गया, जो राजस्थान पुलिस और रायसर के लोगों के बीच हुआ।

बड़ी संख्या में लोग ऊंट फेस्टिवल देखने पहुंचे। ऊंट की सवारी भी की।

RELATED ARTICLES
11 August 2022 05:14 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com