21 April 2023 12:36 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर , पतंग के मांझे से घायल कई लोग रोजाना अस्पताल पहुंच रहे है। चौखूंटी फाटक पर एक बाइक सवार पतंग की डोर की चपेट में आ गया। डोर से गले पर गहरा कट लग गया। उसे गंभीर हालत में पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार 58 वर्षीय देवीलाल जोशी बाइक पर घर जा रहे थे। चौखूंटी फाटक के पास अचानक मांझा आकर गले पर कट लग गया। दुपहिया रोककर मांझे से मुक्त हुआ तब तक गला लहूलुहान हो चुका था। राहगीरों ने तुरंत देवीलाल को ट्रोमा सेंटर पहुंचाया। चिकित्सकों ने गले पर टांके लगाकर सर्जरी की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गले में डोटी आते ही बाइक चालक सड़क पर गिर पड़ा। इससे भी चोट लगी। परीक्षा देकर घर लौट रही युवती बस से गिरने से घायल हो गई। उसे पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

RELATED ARTICLES
25 December 2021 11:44 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com