19 June 2022 06:54 PM

जोग संजोग टाइम्स,
पीपल्स ग्रीन पार्टी एक राजनीतिक पार्टी है। लेकिन यह राजनीतिक बदलाव की बात नहीं कर सामाजिक बदलाव की, आर्थिक बदलाव की और आध्यात्मिक बदलाव की बात करती है। यह विचार पीपल्स ग्रीन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुधांशु ने रविवार को होटल गणगौर पैलेस, गजनेर रोड पर आयोजित हुए प्रतिनिधि सम्मेलन में व्यक्त किए । उन्होंने संभाग से आए सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आने वाले समय में अपने क्षेत्र की कोई भी समस्या हो, क्षेत्र के अधिकारियों को अवगत कराएं, जनहित में पीजी पी का ज्ञापन देकर उनका निराकरण करवाने का प्रयास करें! डॉ. सुधांशु ने कार्यकर्ताओं से सरकार की भागीदारी में आम आदमी के हक बताए और उनकी लड़ाई लडऩे के लिए तैयार रहने की बात कही। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भंवरलाल नायक ने अपने संबोधन में कहा कि पीपल्स ग्रीन पार्टी आने वाले समय में राजनीति के क्षेत्र में बदलाव का काम करेगी, जहां आप में से ही किसी योग्य का चयन कर भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने का कार्य किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष सतीश नागपाल ने कहा कि देश की सबसे बड़ी समस्या आज मजहब की लड़ाई हो गई है। हमें इस पर नियंत्रण के लिए सर्वधर्म समभाव का भाव रखते हुए इंसानियत का पाठ पढऩा और पढ़ाना होगा, यह वर्तमान की आवश्यकता है। राष्ट्रीय सचिव श्याम यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे पार्टी की रीति और नीति को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। कार्यकर्ताओं को प्रदेश सचिव मोहम्मद सैय्यद आरिफ, महासचिव मुरली तिवाड़ी, जिलाध्यक्ष महेन्द्रसिंह सोलंकी, शहर अध्यक्ष मोहम्मद अयूब, लोकसभा प्रभारी सुभाष पुरोहित, उपाध्यक्ष सुरजाराम सुथार, महिला अध्यक्ष संतोष सोनी, उपाध्यक्ष लक्ष्मी जैन, अशोक सोलंकी, वासुदेव बडग़ुजर, कालूराम, मोहम्मद शरीफ, संजना सोलंकी ने भी संबोधित कर पार्टी के लिए एकजुट होकर कार्य करने की बात कही। सम्मेलन से पूर्व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित वरिष्ठजनों को पार्टी की शहर इकाई द्वारा साफा पहनाकर, स्मृति चिन्ह भेंटकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

RELATED ARTICLES
07 November 2022 04:09 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com