06 March 2022 04:22 PM
जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
मिली जानकारी के अनुसार ICC Women World Cup 2022 में भारत ने अपने पहले ही मैच में पाकिस्तान टीम को हारकर इस टूर्नामेंट की जीत के साथ शुरुवात की है। न्यूजीलैंड के माउन्ट मोनगानुई के बे ओवल मैदान पर खेला गया यह मैच भारत ने 107 रनों से जीत लिया है।
इस जीत के साथ भारत ने एक बार फिर अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी है। भारत की पाकिस्तान पर यह लगातार 11वीं जीत है। भारत की कप्तान मिताली राज ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट पर 244 रन बनाए।
पाकिस्तान की टीम यह लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी और 137 रनों पर अपने सारे विकेट गवां बैठी, भारत ये यह मुकाबला 107 रनों से जीत लिया। भारत की ओर से राजेश्वरी गायकवाड़ सबसे सफल गेंदबाज रहीं जिन्होंने 10 ओवर में 31 रन देकर 4 विकेट झटके। भारत का अगला मुकाबला न्यूजीलैंड से 10 मार्च को वेस्टइंडीज बनाम भारतखेला जायेगा वही 12 मार्च को वेस्टइंडीज बनाम भारत का मुकाबला होगा।
सुरेश रैना ने भी दी बधाई ..

RELATED ARTICLES
22 September 2021 11:06 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com